छत्तीसगढ़

पूजा के बाद रूठी लक्ष्मी एक घंटे बाद ही चोरों के हाथ मिली

दो आदतन चोर गिरफ्तार

रायपुर, 9 नवंबर।रविवार दीपावली की रात घर में सेंध जेवरात एवं नगदी चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। दोनों को1 घंटे से भी कम समय में गिरफ्तार कर ढाई लाख के जेवर, 47,000 रुपए नगद बरामद किए गए।

गुढ़ियारी के नया मंगल बाजार निवासी प्रार्थिया द्वारा दीपावली पर्व के अवसर पर लक्ष्मी पूजन के दौरान अपने सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी रकम पूजा घर में रखा था थी। द्वारा पूजा घर का दरवाजा खुला रखा गया था। इसी दौरान आरोपियों ने घर में प्रवेश कर पूजा घर में रखे कीमती सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी रकम चोरी कर ली। रात प्रार्थिया के पति बाथरूम जाने उठे थे। इसी समय उन्होंने घर से चोरी कर जाते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा था। गुढ़ियारी पुलिस धारा 331(4), 305(ए) दर्ज कर तलाश शुरू की। प्रार्थिया के पति द्वारा बताए गए संदिग्ध के हुलिए के आधार पर पुलिस ने आसपास के संदिग्ध व्यक्तियों की जांच एवं पतासाजी की। इस दौरान संदिग्धों की पहचान कर उनसे पूछताछ में चोरी का खुलासा हुआ।

पूछताछ एवं कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से जेवर नगदी जप्त किया।

गिरफ्तार आरोपी :

1. नयन राजपूत, पिता रामू ठाकुर, उम्र 24 वर्ष, निवासी बच्चन चौक, कुंदरापारा, गुढ़ियारी, ।
2. आर्यन चौहान, पिता हीरानंद चौहान, उम्र 19 वर्ष, निवासी कलिंग नगर, वतन चिकन सेंटर के पास, गुढ़ियारी, ।

गिरफ्तार दोनों आरोपी पूर्व में भी अपराधों में संलिप्त रहे हैं। नयन राजपूत के खिलाफ चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट के तहत अलग अलग कुल 4 मामले एवं आर्यन चौहान के खिलाफ लूट एवं IT एक्ट के कुल 2 अलग अलग मामले दर्ज हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button