सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आंगनबाड़ी मिलन सेवा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया
बसंतपुर :- केंद्र में पोषण प्रदर्शनी, व्यंजन प्रदर्शनी, पोषण थाली, हितग्राहियों को पोषण स्वास्थ्य टीकाकरण की जानकारी दी गई। शासन की कल्याणकारी योजनाएं महतारी वंदन योजना, प्रधान मंत्री मातृत्व वंदन योजना, सक्षम योजना, छत्तीसगढ़ महिला कोष आदि के हितग्राहियों द्वारा उनके अनुभव साझा किए गए।
कार्यक्रम में सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती लीलावती गौतम, श्रीमती वनीता साहू, श्रीमती सुलोचना कौशिक, श्रीमती सपना वासनिक, एवं सहायिका श्रीमती मीना बाई कोर्राम, श्रीमती दशोदा देवांगन, श्रीमती मंगलेश्वरी मराई, श्रीमती उर्मिला साहू व anm इंदुवती जी, नीरा नेताम, मितानिन श्रीमती निर्मला श्रीवास, मितानिन श्रीमती उर्वशी साहू, सीमा साहू, ममता साहू, अहिल्या चंद्राकर, जयंत्री निषाद एवं पोषण स्वास्थ्य में जो महिलाएं सहयोग करती हैं, उन सभी को सम्मानित किया गया। तत्पश्चात् 2 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं 1 बच्चे का अन्न प्रासन का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।।
कार्यक्रम में वार्ड पार्षद श्री संजय रजक जी , भाजपा महिला मोर्चा मंडल कार्यालय महामंत्री श्रीमती सविता बोस जी , शाला विकास समिति अध्यक्ष डिशवर साहू जी, जनप्रतिनिधि जागृत साहू, रहो दिलीप साहू जी, भाजपा मीडिया प्रभारी गितेश्वर श्रीवास जी, पर्यवेक्षक सुश्री ज्योति सिंह राठौर, वार्ड की महिलाएं, समूह की महिलाएं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका आदि उपस्थित थे।
मोहड़ वार्ड 49 सेक्टर बसंतपुर राजनांदगांव शहरी परियोजना

