छत्तीसगढ़

जंतर-मंतर के अलावा प्रदर्शनकारियों के लिए दूसरी जगह तलाशे केंद्र: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा है कि वह इस बात पर विचार करे कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह किसी दूसरी जगह को तय किया जाए.

दरअसल, कोर्ट ने शुक्रवार को यह बात तब कही, जब सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि अधिकारी शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर के अलावा किसी दूसरी जगह को तय करने के सुझाव पर विचार करेंगे.

लाइव लॉ के मुताबिक़, उन्होंने कोर्ट से इस बात को आदेश में दर्ज करने की भी मांग की. सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल भी इस सुझाव से सहमत हैं.

कोर्ट ने अपने आदेश में कहा, सुनवाई के दौरान यह सुझाव भी दिया गया. सभी पक्षों के वरिष्ठ वकील और वकील इस बात पर सहमत हैं कि अब ऐसे किसी सही स्थान की पहचान कर उसे तय करने का समय आ गया है, जहां शांतिपूर्ण और क़ानून के दायरे में रहकर प्रदर्शन करने वालों को सभी ज़रूरी सुविधाएं दी जा सकें. संबंधित अधिकारी इस सुझाव पर विचार करें और उचित फ़ैसला लें.

भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी.

इस याचिका में मुख्य चुनाव आयुक्त के ख़िलाफ़ कल विपक्षी दलों और सीजेपी की ओर से घोषित प्रदर्शन से पहले दिल्ली आने वाली ट्रेनों और राजधानी में मेट्रो सेवाओं को रोकने के फ़ैसले को चुनौती दी गई थी.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button