आज आधी रात कमजोर होगा अर्नब, कल पूरे प्रदेश में बारिश का पूर्वानुमान

रायपुर, 28 अक्टूबर। अति प्रचंड चक्रवाती तूफान अर्नब ने आंध्र प्रदेश और यनम के तटों को पार किया। यह नरसपुर (आंध्र प्रदेश) से लगभग 20 किमी पूर्व-उत्तर-पूर्व, यनम (पुडुचेरी केंद्र शासित प्रदेश) से 40 किमी दक्षिण-पश्चिम और काकीनाडा (आंध्र प्रदेश) से 60 किमी दक्षिण-पश्चिम में, 16.5N अक्षांश और 81.9E देशांतर के पास से गुजरा। इसके उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने और धीरे-धीर कमजोर होने की प्रबल संभावना है। भीषण चक्रवाती तूफान अर्नब तटीय आंध्र प्रदेश और यनम तथा उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। इसके अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने और धीरे-धीरे कमजोर होने की प्रबल संभावना है। अगले 6 घंटों में यह कमजोर होकर एक चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा और उसके अगले 6 घंटों में यह और कमजोर होकर एक डीप डिप्रेशन (गहरे दबाव के क्षेत्र) में तब्दील हो जाएगा। इससेकल प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर मध्यम वर्षा होने की संभावना है। उत्तर छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा तथा गरज-चमक के साथ वज्रपात तथा तेज हवा (40-50 kmph) चलने की संभावना है।2 दिनों के बाद प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है।
बुधवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 27.8C बिलासपुर में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.6C पेण्ड्रा रोड में दर्ज किया गया।
वर्षा के मुख्य आंकड़े (सेमी में): सुकमा (जिला सुकमा) 3, कटेकल्याण (जिला दंतेवाड़ा) 3, छिंदगढ़ (जिला सुकमा) 3।
रायपुर शहर के लिए पूर्वानुमान:- 29 अक्टूबर को आकाश सामान्यतः मेघमय रहने के साथ कुछ बार वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 24C और 22C के आसपास रहने की संभावना है।



