छत्तीसगढ़

नवीन मार्केट के पास जुआ खेल रहे छह भेजे गए जेल

रायपुर, 28 अक्टूबर।नवीन मार्केट के पास जुआ खेलने के वायरल वीडियो परगोलबाजार पुलिस ने संज्ञान लेकर वीडियो की तस्दीक की। अब तक मामले में शामिल मनोज लालवानी निवासी ललिता चौक, बढ़ईपारा, थाना मौदहापारा, रायपुर; प्रदीप चौहान निवासी फूल चौक, थाना मौदहापारा, रायपुर; चंदू यादव निवासी अश्वनी नगर, थाना पुरानी बस्ती, रायपुर; रजत बावनकर निवासी फूल चौक, थाना गोलबाजार, रायपुर; जयंत साहू निवासी फूल चौक, थाना गोलबाजार, रायपुर एवं मोहसिन खान निवासी कमासी पारा, थाना गोलबाजार, रायपुर की पहचान कर छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

सभी के विरुद्ध धारा 170 एवं 126 के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया। विशेष कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर सभी छह व्यक्तियों को न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल, रायपुर भेजा गया।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button