छत्तीसगढ़

कांग्रेस का लक्ष्य सत्ता पाना नहीं, देश में अराजकता फैलाना है : सुधांशु त्रिवेदी

भाजपा के लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत रायपुर पहुंचे राष्ट्रीय प्रवक्ता, चुनाव आयोग पर कांग्रेस के आरोपों को बताया भ्रामक

छत्तीसगढ़ संवाददाता

रायपुर, 30 अक्टूबर। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ भ्रम फैलाकर देश में अराजकता पैदा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य सत्ता हासिल करना नहीं, बल्कि देश की व्यवस्था को अस्थिर करना है। वैधानिक प्रक्रियाओं पर सवाल उठाकर कांग्रेस लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति अविश्वास पैदा करना चाहती है।

भाजपा के लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत शुक्रवार को रायपुर पहुंचे त्रिवेदी प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची तैयार होने के बाद सबसे पहले जिला स्तर पर उपलब्ध कराई जाती है। इस दौरान आपत्ति दर्ज कराने का अवसर रहता है। इसके बाद राज्य और केंद्रीय चुनाव आयोग के स्तर पर भी आपत्ति का प्रावधान है। यदि कांग्रेस ने इन स्तरों पर आपत्ति दर्ज नहीं कराई, तो उसे अपने बूथ लेवल एजेंट, जिला अध्यक्षों और प्रदेश इकाई से सवाल करना चाहिए। उन्होंने 45 दिन बाद सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध नहीं होने के कांग्रेस के आरोप पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि हाल में हुए उपचुनावों के फुटेज मांगने का अवसर अभी मौजूद है। कांग्रेस को बताना चाहिए कि वह फुटेज मांगेगी या केवल आरोप लगाती रहेगी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button