ताजा खबर

: शांतिनगर मे अपनी पत्नि की हत्या करने वाले आरोपी को चंद घण्टो मे किया गया गिरफ्तार

चौकी चिखली :-  दिनांक 07.11.2026 की रात्रि मे शांतिनगर में हत्या की सूचना प्राप्त होने पर चौकी चिखली द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये घटनास्थल पंहुचकर तस्दीक किया एवं प्रार्थी निखील शेण्डे ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी  बहन से पति लक्की ठाकुर द्वारा विवाद करने के कारण वह अपने ससुराल डोंगरगढ़ से घर आयी थी जिसे कपड़ा देने के बहाने चिखली आकर बहन को घर मे अकेली देखकर उसके पति लकी ठाकुर द्वारा घर में रखे तवा एवं धारदार वस्तु से प्राणघातक हमला कर हत्या किया गया है  हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया है 

प्रार्थी की रिपोर्ट पर 

तत्काल वरिष्ठ अधिकारियो को घटना से अवगत कराकर घटनास्थल पर ही अपराध धारा 103(1) BNS का पंजीबद्ध कर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय सत्यप्रकाश तिवारी के पर्यवेक्षण में चौकी चिखली पुलिस एवं साइबर टीम द्वारा टीम गठित कर आरोपी लक्की ठाकुर उर्फ विक्की को तत्काल डोंगरगढ़ से अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर आरोपी द्वारा बताया गया की लगभग एक वर्ष पूर्व डोंगरगढ़ बड़े मंदिर मे जान पहचान हुआ था दोनो आपस मे बातचीत के दौरान दोनो मे प्यार होने से डोंगरगढ़ बड़े मंदिर मे ही प्रेम विवाह कर साथ रहने लगे। मृतिका मोबाईल मे ज्यादा बातचीत करते रहती थी  इसी बात पर दोनो का आपस मे विवाद विवाद होता रहता था जिस कारण मेरी पत्नि अपने मायके आ गयी थी इसी बीच कपड़े देने के बहाने वह अपने ससुराल आया और अपनी पत्नि को अकेली देखकर हत्या की नियत से उसके गले को दबाकर तवा व चाकू से चेहरे, गले व सीना मे लगातार कई बार गंभीर वार कर  उसकी हत्या कर दिया और  हत्या मे प्रयुक्त चाकू एवं तवा को फेंक कर ट्रेन से  डोंगरगढ़ भाग गया था कार्यवाही दौरान आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर उससे  घटना में प्रयुक्त हथियार जप्तकिया जाकर  आरोपी के विरूद्ध अपराध सदर धारा का अपराध घटित करना पाये जाने पर आज दिनांक 08.11.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर जेल निरूद्ध किया गया । 

नाम आरोपी:- लक्की ठाकुर उर्फ विक्की पिता खिबीराम ठाकुर उम्र 20 साल साकिन बुधवारी पारा डोंगरगढ़ वार्ड नं. 15 थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव छ0ग0 

 01 नग चाकू, एक नग लोहे का तवा

उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, सउनि विनोद कुमार वर्मा, सउनि शत्रुहन टंण्डर, प्र.आर. अरूण कुमार नेताम, आर0 सुनील बैरागी, चन्द्रकपूर आयाम, गोपाल पैकरा, आदित्य सोलंकी, रंजीत चौरसिया, अमित सोनी, किशोर मार्बल एवं साइबर सेल से मनीष वर्मा, परिवेश, सेहल की महत्वपूर्ण भूमिका व सराहनीय योगदान रहा है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button