छत्तीसगढ़ में जनगणना के लिए तबादलों पर रोक, आदेश जारी
छत्तीसगढ़ ने दो दिन पहले ही बता दिया था
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 2नवंबर । छत्तीसगढ़ शासन ने अगले 6 माह के लिए तबादलों पर रोक लगा दी है। बता दें कि छत्तीसगढ़ अखबार ने दो दिन पहले ही इस संबंध में सबसे पहले खबर प्रकाशित कर दी थी। साप्रवि ने सभी भारसाधक सचिवों संभागायुक्तों,
कलेक्टर्स को आज आदेश जारी कर दिया है।
इसमें कहा है किभारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) में फील्ड कार्य, छत्तीसगढ़ राज्य में माह जनवरी-फरवरी 2027 में संपादित किया जाना है। वर्तमान में, 12 अक्टूबर 2026 से, जिला स्तर पर जिला जनगणना अधिकारी, अनुविभागीय स्तर पर तथा तहसील स्तर पर, चार्ज अधिकारियों का सघन प्रशिक्षण प्रारंभ हो चुका है। इसके बाद, नवंबर 2026 में मास्टर ट्रेनर्स, 01 दिसंबर से फील्ड ट्रेनर्स, 16 दिसंबर से प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को, इस प्रकार, पूरे मैदानी अमले को, जनगणना 2027 द्वितीय चरण, जनसंख्या गणना की समस्त प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण प्रदान किया जाना है।
निर्देशानुसार, अनुरोध है कि, जनगणना 2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) के सुचारु, गुणवत्तापूर्वक एवं समयबद्ध कार्य सम्पादन हेतु, राज्य के जनगणना कार्य में लगाए गए व प्रशिक्षण पा चुके, समस्त जिला एवं चार्जों में, कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी (जिला /चार्ज अधिकारी, मास्टर ट्रेनर्स, प्रगणक एवं पर्यवेक्षक, इत्यादि) का स्थानांतरण, 6 माह अथवा जनगणना कार्य पूर्ण होने तक (लगभग मार्च 2026), जो जो भी पूर्व हो, यथासंभव स्थानांतरित न किया जावे।

