ताजा खबर

4: सेवा मेरा योगदान के तहत ग्राम ढोडिया में जनजागरूकता कार्यक्रम

राजनांदगांव 10 अक्टूबर 2026 :- सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा मेरा योगदान गतिविधि के तहत पंडित शिव कुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र राजनांदगांव के चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा ग्राम ढोडिया में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने जागरूकता नारों के माध्यम से ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण, वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, नवाचार, स्टार्टअप इंडिया, उद्यमिता एवं साक्षरता के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के अधिकारी डॉ. संतोष कुमार साहू ने किसानों से फसल अवशेष (पराली) नहीं जलाने की अपील की। उन्होंने बताया कि पराली जलाने से वायु प्रदूषण बढऩे के साथ मिट्टी की उर्वरता एवं लाभकारी सूक्ष्मजीवों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने किसानों को फसल अवशेषों के उचित प्रबंधन एवं पर्यावरण अनुकूल कृषि पद्धतियां अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. नितिन कुमार तुर्रे, रावे कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शिवाजी लिमजे, डॉ. अभय बिसेन, डॉ. छविराज बघेल सहित विद्यार्थी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button