छत्तीसगढ़

फ़्रांस में तनाव के बीच भारतीय दूतावास ने जारी की ये एडवाइजरी

फ़्रांस में विरोध प्रदर्शनों और कर्फ्यू के बीच तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पेरिस स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइज़री जारी की है.

दूतावास ने फ़्रांस में रह रहे और वहां यात्रा करने की योजना बना रहे भारतीयों से सतर्क रहने, प्रदर्शन स्थलों से दूर रहने की अपील की है.

एडवाइज़री में कहा गया है, फ़्रांस में हाल के घटनाक्रमों और वहां के कुछ इलाक़ों में लगाए गए कर्फ्यू को देखते हुए, कृपया सतर्क रहें और पूरी सावधानी बरतें. ऐसी जगहों पर जाने से बचें जहां बड़ी भीड़ हो या जहां विरोध-प्रदर्शन चल रहे हों. साथ ही, फ़्रांस के स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों और सलाह का पालन करें.

दूतावास ने कहा है कि फ़्रांस में किसी भी आपात स्थिति का सामना करने पर भारतीय नागरिक संबंधित भारतीय मिशन से संपर्क कर सकते हैं.

भारतीय दूतावास, पेरिस- फोन: +33648340063, ईमेल: cons.paris@mea.gov.in

कांसुलेट जनरल ऑफ़ इंडिया, मार्सिले- फोन: +33743162559, ईमेल: cgo.marseille@mea.gov.in(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button