रणबीर कपूर ने अपने वायरल बयान पर माफ़ी मांगते हुए दी सफ़ाई

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने कोलकाता में दशहरा कार्यक्रम के दौरान दिए गए अपने बयान को लेकर माफ़ी मांगी है.
रणबीर कपूर ने बुधवार शाम चेन्नई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इस मामले पर सफ़ाई दी. उन्होंने कहा कि दशहरा कार्यक्रम में बोलते समय उनसे ग़लती हो गई थी.
दरअसल, रणबीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसमें वह कहते नज़र आए थे, आख़िर में अंत सच्चाई-अच्छाई का ही होगा. उनके इस बयान को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी.
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए रणबीर ने अपनी बात स्पष्ट की और ग़लती के लिए माफ़ी मांगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका कहने का मतलब था, बुराई चाहे कितनी भी ताक़तवर क्यों न हो, आख़िर में जीत अच्छाई और सच्चाई की ही होगी.
रणबीर ने कहा, इससे मुझे रॉकस्टार फ़िल्म में रहमान सर (ए.आर. रहमान) के साथ किए गए काम की याद आती है. मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि जो भी मैं कहना चाहूं, बर्बाद करें अल्फ़ाज़ मेरे. इसलिए, मैं इसके लिए सच में माफ़ी मांगता हूं.
गौरतलब है कि अगले महीने रणबीर की नितेश तिवारी निर्देशित फ़िल्म रामायण आने वाले है.(bbc.com/hindi)


