ताजा खबर

आचार्य विद्यासागर और समयसागर महाराज का जन्मोत्सव मनाया गया

डोंगरगढ़: दिगंबर जैन अतिशय तीर्थ क्षेत्र चंद्रगिरि डोंगरगढ़ में सोमवार को संत विद्यासागर महाराज एवं समयसागर महाराज का जन्मोत्सव शरद पूर्णिमा महोत्सव के रूप में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यासागर महाराज शिष्याएं शैलमति व अदुरमति माताजी के पावन सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में धार्मिक अनुष्ठान, गुरु वंदना, भजन संध्या और भंडारे के माध्यम से श्रद्धालुओं ने गुरु भक्ति का आनंद लिया। सुबह अभिषेक, पूजन और आरती के साथ हुआ। इस दौरान आचार्य विद्यासागर महाराज के स्थापित चरणों का 108 कलशों से अभिषेक किया गया। इसके बाद आचार्य विद्यासागर विधान का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से सहभागिता की। धार्मिक अनुष्ठानों से चंद्रगिरि तीर्थ क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना रहा।

सात गांवों के लोगों के लिए हुआ भंडारा

महोत्सव के तहत दोपहर 12 बजे से आसपास के सात गांवों के लोगों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सेवा और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया। शाम को आयोजित भजन संध्या में डोंगरगढ़ की संगीतकार सोनल जैन ने मधुर भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों के बीच श्रद्धालु गुरु भक्ति में लीन नजर आए। कार्यक्रम के दौरान जैन समाज डोंगरगढ़ के अध्यक्ष अनिल जैन, कोषाध्यक्ष जयकुमार जैन, सचिव सुरेश चंद जैन सहित निर्मल जैन, महेंद्र जैन और सुभाष चंद जैन समेत समाज के पदाधिकारियों एवं ट्रस्टियों ने चंद्रगिरि तीर्थ क्षेत्र के विकास में अध्यक्ष सेठ सिंघई किशोर जैन के अथक योगदान की सराहना की। उन्होंने तीर्थ क्षेत्र के निर्माण और विकास में उनके प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया। इस दौरान सप्रेम जैन, सोपान जैन, अमित जैन, दीपेश जैन, शैलेश जैन, आलोक जैन, डोंगरगढ़ जैन समाज के उपाध्यक्ष निशांत जैन व अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button