छत्तीसगढ़

भाजपा ने जनजाति गौरव दिवस के लिए बनाई टीम

मंत्री नेताम, कश्यप एवं सांसद राठिया बने समन्वयक

छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 27 अक्टूबर । भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव जी के निर्देशानुसार जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रदेश स्तर पर समन्वयक, संयोजक एवं सदस्यों की नियुक्ति की गई है। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन मार्कंडेय ने बताया कि कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, केदार कश्यप एवं रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया को जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम हेतु समन्वयक बनाया गया है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. मार्कंडेय ने बताया कि बस्तर सांसद महेश कश्यप को कार्यक्रम का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है। जबकि भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह एवं छत्तीसगढ़ औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष विकास मरकाम को सह-संयोजक बनाया गया है। इसके साथ ही विधायक सुश्री लता उसेंडी, प्रणव मरपच्ची, रूपसिंह मंडावी, देवेन्द्र माहला एवं विजय जगत को जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम हेतु सदस्य नियुक्त किया गया है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button