छत्तीसगढ़

खुद का एक्सपायर्ड विस्फोटक डिफ्यूज करते समय ब्लास्ट, सीआरपीएफ के 4 जवान घायल

सुकमा/रायपुर, 8 अक्टूबर।खुद का एक्सपायर्ड विस्फोटक डिफ्यूज करते समय हुए ब्लास्ट में सीआरपीएफ के 4 जवान घायल हो गए हैं। उनका उपचार जारी है।

गुरुवार को CRPF कोन्टा रेंज अंतर्गत विभिन्न कैंपों (पिड़मेल, डब्बाकोंटा, कोलाईगुड़ा एवं एलार्मडगु) के निरीक्षण एवं वहां संधारित अनसर्विसिबल/शेष बचे विस्फोटकों के सुरक्षित विनष्टीकरण हेतु जगदलपुर से एम्युनिशन टेक्नीशियन टीम (ATT) 50वीं वाहिनी CRPF एलार्मडगु कैंप थाना भेज्जी जिला सुकमा पहुँची थी।

थाना भेज्जी अंतर्गत एलार्मडगु कैंप से लगभग 200 मीटर दूर स्थित बोदराजपदर नाला के पास टीम द्वारा सुरक्षा मानकों के तहत विस्फोटकों के विनष्टीकरण की प्रक्रिया संपादित की जा रही थी। इस दौरान दुर्घटनावश एक विस्फोटक का अंश/बम उड़कर पास में आ गिरा और ब्लास्ट हो गया।

इस आकस्मिक दुर्घटना में सुरक्षा ड्यूटी व विनष्टीकरण में संलग्न निम्नलिखित अधिकारी एवं जवान घायल हुए हैं:
1. ASI एम. के. तिवारी (ATT टीम) गंभीर चोट
2. ASI अनीश खान (50 वाहिनी, CRPF) गंभीर चोट
3. निरीक्षक अमरनाथ मिश्रा (ATT टीम) सामान्य चोट
4. प्र.आर. कुलदीप राज (50 वाहिनी, CRPF) सामान्य चोट

घटना के तत्काल उपरांत प्राथमिक उपचार देते हुए सभी 04 घायल जवानों को त्वरित रूप से शासकीय अस्पताल, कोन्टा भेजा गया है, जहाँ उनका समुचित उपचार जारी है। गंभीर रूप से घायल जवानों को आवश्यकतानुसार उच्च चिकित्सा संस्थान रेफर करने की तैयारी की जा रही है। वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button