छत्तीसगढ़

बीमारियों की सामयिक जांच, आवश्यकता अनुरूप उपचार और बेहतर फॉलो-अप के साथ ब्रेस्ट केयर क्लिनिक शुरू

रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट की समर्पित टीम

रायपुर, 15 अक्टूबर। रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट ने बताया कि महिलाओं को स्तन संबंधी बीमारियों के लिए समय पर जांच, व्यक्तिगत आवश्यकताओं के अनुरूप उपचार और बेहतर फॉलो-अप की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट ने रायपुर में समर्पित ब्रेस्ट केयर क्लिनिक की शुरुआत की। इस क्लिनिक का उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर एवं रायपुर स्थित क्रस्॥ स्नद्बह्लठ्ठद्गह्यह्य की संस्थापक सुश्री आकांक्षा मिश्रा ने मुख्य अतिथि के रूप में किया।

इंस्टीट्यूट ने बताया कि रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल्स के मेडिकल एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. संदीप दवे भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डॉक्टरों, ब्रेस्ट कैंसर से उबर चुकी महिलाओं तथा अन्य गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया। डॉ. मौ रॉय, सीनियर सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट एवं क्लिनिकल डायरेक्टर-सर्जिकल ऑन्कोलॉजी; डॉ. रवि जायसवाल, सीनियर मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट एवं विभागाध्यक्ष -मेडिकल ऑन्कोलॉजी; डॉ. गौरव गुप्ता, सीनियर रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट एवं विभागाध्यक्ष-रेडिएशन ऑन्कोलॉजी; डॉ. नवीन जैन, सीनियर सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट; डॉ. नीरू केरकेट्टा, सीनियर कंसल्टेंट -यूक्लियर मेडिसिन; डॉ. अक्केला फणेंद्र, कंसल्टेंट सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट; डॉ. रुचिर धाकड़, कंसल्टेंट सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट सहित अस्पताल के अन्य वरिष्ठ डॉक्टर एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

इंस्टीट्यूट ने बताया कि महिलाओं को अपने स्तन स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और समय पर चिकित्सकीय परामर्श के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट द्वारा 1,499 का ब्रेस्ट हेल्थ स्क्रीनिंग पैकेज उपलब्ध कराया जा रहा है। इस पैकेज में क्लिनिकल ब्रेस्ट एग्जामिनेशन, सोनामैमोग्राफी तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ या कैंसर विशेषज्ञ से परामर्श शामिल है।

इंस्टीट्यूट ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं के लिए स्तन स्वास्थ्य संबंधी जांच को अधिक सुलभ बनाना और समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। जांच और इमेजिंग की आवश्यकता का निर्धारण महिला की उम्र, लक्षणों, व्यक्तिगत जोखिम और चिकित्सकीय स्थिति के आधार पर किया जाएगा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button