QR कोड लगाने 25 तक ई रिक्शा करा सकेंगे ऑन लाइन पंजीयन!

1 नवंबरसे ऑटो शोरूम से ही होगाऑटो ई रिक्शा का पंजीयन एवं QR चस्पा!
रायपुर, 16 अक्टूबर।ई-रिक्शा एवं ऑटो पंजीयन अभियान को वाहन चालकों एवं वाहन मालिकों की मांग तथा व्यापक जनहित को ध्यान में रखते हुए 10 दिनों के लिए बढ़ा दिया है। अब यह विशेष अभियान आज 16 से 25 अक्टूबर तक चलेगा । वहीं, 1 नवंबर से नए ऑटो का पंजीयन ऑटो शोरूम के माध्यम से ही किया जाएगा। यातायात डीसीपी डॉ. अर्चना झा ने बताया कि पूर्व में दो चरणों में विशेष अभियान चलाकर 16,000 से अधिक ई-रिक्शा एवं ऑटो का पंजीयन किया जा चुका था। जिनमें से 14,130 वाहनों पर क्यूआर कोड लगाए जा चुके हैं। शेष पंजीकृत वाहनों पर भी शीघ्र क्यूआर कोड लगाने की कार्यवाही की जा रही है, जिससे प्रत्येक वाहन एवं चालक का डिजिटल सत्यापन सुनिश्चित किया जा सके।
शेष वाहन चालकों एवं मालिकों को अंतिम अवसर देते हुए 25 अक्टूबर तक बढ़ाई गई है।
पंजीयन के पश्चात प्रत्येक वाहन का सत्यापित डिजिटल रिकॉर्ड तैयार होगा। इससे वाहन एवं चालक की पहचान सुनिश्चित करने, यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने तथा सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने में सहायता मिलेगी। किसी दुर्घटना, विवाद अथवा अन्य आवश्यकता की स्थिति में वाहन संबंधी जानकारी भी तत्काल उपलब्ध हो सकेगी। क्यूआर कोड युक्त पंजीकृत वाहनों से यात्रियों का विश्वास बढ़ेगा तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में भी सहायता मिलेगी।
पंजीयन कैसे कराएं?
ई-रिक्शा एवं ऑटो चालक अथवा वाहन मालिक अपने मोबाइल से उपलब्ध क्यूआर कोड स्कैन कर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, अपने निकटतम यातायात थाने में आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर निःशुल्क पंजीयन भी करा सकते हैं।



