छत्तीसगढ़

बसोहली उत्सव में छत्तीसगढ़ के कार्टूनिस्ट सागर कुमार भी

रायपुर, 12 अक्टूबर। जम्मू-कश्मीर में 19 से 21 अक्टूबर तक होने वाले बसोहली उत्सव 2026 में छत्तीसगढ़ के कार्टूनिस्ट सागर कुमार भी शामिल होंगे।

उत्सव के कार्टून सेगमेंट में जम्मू-कश्मीर के बाहर से सागर कुमार के अलावा मनोज कुरील और माधव जोशी शामिल होंगे। जम्मू-कश्मीर के कार्टूनिस्टों में मनोज चोपड़ा, चंद्र शेखर और कश्मीर के शाह तारिक भाग लेंगे।

तीन दिवसीय आयोजन में कार्टूनिस्ट लाइव कार्टून-मेकिंग सत्र, कार्यशालाएं और प्रदर्शनी आयोजित करेंगे। बच्चों और युवा कलाकारों को कार्टून बनाने की तकनीक सीखने का अवसर भी मिलेगा।

उत्सव में विकास भी विरासत भी, स्वच्छ भारत और नशे को ना कहें जैसे सामाजिक विषयों पर कार्टून प्रदर्शित किए जाएंगे। इसके अलावा खुले सार्वजनिक स्थान पर आउटडोर कार्टून प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

बसोहली उत्सव का आयोजन क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत और 17वीं सदी की प्रसिद्ध बसोहली चित्रकला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जाता है। इसमें डोगरा संस्कृति, हस्तशिल्प, कला और पर्यटन को भी प्रमुखता दी जाती है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button