सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले पर क्या बोले विधायक अनंत सिंह?

सुप्रीम कोर्ट ने दुलारचंद हत्या मामले में विधायक अनंत सिंह की बेल कैंसिल कर दी है. कोर्ट ने उन्हें एक दिसंबर तक सरेंडर करने का निर्देश दिया है.
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, मैं सरेंडर कर दूंगा, मुझे कोर्ट पर भरोसा है. जो कोर्ट ने सरेंडर की तारीख दी है, उस दिन मैं कोर्ट में रहूंगा.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, सुप्रीम कोर्ट ने बिहार पुलिस को दुलारचंद यादव हत्याकांड की जांच चार महीने के भीतर पूरी करने का भी निर्देश दिया.
बिहार के मोकामा विधानसभा क्षेत्र में दुलारचंद की हत्या 30 अक्तूबर 2025 को हुई थी, जिसके बाद पूरे इलाक़े में तनाव फैला गया था. उस समय बिहार में विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव प्रचार चल रहा था.
इस हत्या के ख़िलाफ़ घोसवरी थाने में अनंत सिंह समेत पांच लोगों के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज कराई गई थी.
इस घटना के बाद अनंत सिंह को गिरफ़्तार भी किया गया था.(bbc.com/hindi)



