छत्तीसगढ़

CG BREAK : युवक ने चाकू से काटा अपना गला, लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती, घटना के पीछे की वजह जानकर रह जाएंगे हैरान…

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां युवक ने चाकू से खुद का गला रेत लिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। यह पूरा मामला बसदेई चौकी क्षेत्र का है। युवक की पहचान रगदा निवासी 28 वर्षिय अमिर साय के रूप में हुई है, जिसने आज अपने ही गर्दन पर चाकू से वार कर लिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

जिला हास्पिटल के सिविल सर्जन ने कहा कि युवक ने पारिवारिक झगड़े में अपने गर्दन पर चाकू से वार किया है, जिससे उसके गर्दन पर गंभीर चोंट आई है। युवक को प्राथमिक उपचार के बाद अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button