छत्तीसगढ़

CG BREAKING : मक्का छील रहे परिवार पर तेंदुए ने किया हमला, 2 महिलाओं समेत 5 लोग घायल

कांकेर। केशकाल विधानसभा के अंतिम छोर में बसे गांव बस्तर बुडरा में तेंदुए का आतंक देखने को मिला है, आज अलसुबह 5 बजे घर के आंगन में आग जलाकर मक्का छील रहे परिवार पर तेंदुए ने हमला किया है, हमले में परिवार के मुखिया देवलाल वट्टी समेत 5 लोग घायल हुए हैं। घायलों में 2 महिलाएं भी शामिल हैं, जिसमे रमशीला मंडावी 6 महीने की गर्भवती है, सभी घायलों का विश्रामपुरी अस्पताल में इलाज जारी है, 1 युवक को गंभीर हालत में कांकेर रेफर किया गया है, फिलहाल वन विभाग की टीम अलर्ट मोड पर है, ग्रामीणों को विशेष सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button