छत्तीसगढ़
प्रदीप जैन पीसीआई के सदस्य मनोनीत

छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 8अक्टूबर । राजधानी के वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप कुमार जैन कोप्रेस काउंसिल आफ इंडिया (पीसीआई)का सदस्य मनोनीत किया गया है । करीब एक वर्ष बाद केंद्र सरकार ने काउंसिल का पूर्ण गठन किया है। बुधवार को जारी नोटिफिकेशन के अनुसार देश भर से 12 अन्य पत्रकार संपादकों को सदस्य बनाया गया है।
उल्लेखनीय कि जैन इससे पूर्व भी प्रेस काउंसिल ऑफिस इंडिया के सदस्य रह चुके हैं l



