छत्तीसगढ़
मोदी के 25 वर्ष पर उत्साह, परंतु डीए-डीआर एरियर पर चुप्पी से निराश

छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 11अक्टूबर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर उत्साह है, लेकिन छत्तीसगढ़ के कर्मचारी और पेंशनर डीए-डीआर के लंबित एरियर पर कैबिनेट के निर्णय न लेने से निराश हैं।
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने कहा कि महंगाई के दौर में पेंशनरों के इलाज, दवाइयों और घरेलू खर्चों का भार बढ़ गया है, लेकिन 1 जनवरी 2026 से लंबित 2 प्रतिशत डीए- डीआर का एरियर सहित 10 माह से इंतजार है इस पर इस केबिनेट में भी निर्णय नहीं होने से कर्मचारी जगत में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्य सरकार से केंद्र के समान डीए-डीआर देने तथा लंबित एरियर का शीघ्र भुगतान करने की मांग की।



