छत्तीसगढ़

अमेरिकी मिडटर्म चुनावः रिपब्लिकन पार्टी ने चुनाव में हार के लिए ट्रंप को ज़िम्मेदार ठहराया

जैसे-जैसे चुनाव परिणाम स्पष्ट होते गए, रिपब्लिकन पार्टी को अपनी हार की गंभीरता का एहसास होने लगा है.

पार्टी के नेताओं को शुरू से ही आशंका थी कि वे प्रतिनिधि सभा में अपना बहुमत खो देंगे, लेकिन कई लोगों को अब भी उम्मीद थी कि सीनेट में चुनाव उनके पक्ष में जा सकता है.

लेकिन अब जब चुनावी हार का पैमाना स्पष्ट हो रहा है, तो कई रिपब्लिकन दोनों सदनों पर नियंत्रण खोने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दोषी ठहरा रहे हैं.

टेक्सस के एक अनुभवी रिपब्लिकन लॉबिस्ट बिल मिलर ने कहा, इसकी ज़िम्मेदारी उन्हीं की है. किसी और की नहीं. यह राष्ट्रपति ट्रंप को पूरी तरह से अस्वीकार करने का परिणाम है.

डेमोक्रेट्स ने कई राज्यों में सीनेट की सीटें जीती हैं, जहां वे सालों से, और कुछ जगहों पर दशकों से नहीं जीत पाए थे.

टेक्सस और दक्षिण कैरोलाइना इस सूची में सबसे ऊपर हैं. डेमोक्रेट्स ने आयोवा और ओहायो जैसे राज्यों में भी महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की है, जो ट्रंप के शासनकाल में रिपब्लिकन के पक्ष में चले गए थे.

रिपब्लिकन पार्टी का कहना है कि ट्रंप की कम लोकप्रियता रेटिंग, अलोकप्रिय नीतियां और महंगाई को लेकर मतदाताओं की चिंताओं को बार-बार नजरअंदाज करने से पार्टी को नुकसान पहुंचा है.

मिनेसोटा के रिपब्लिकन रणनीतिकार ग्रेग पिपेन ने कहा, एक के बाद एक ग़लतियां होती रहीं. स्पष्ट रूप से विभिन्न राज्यों के लोगों को राष्ट्रपति की नीतियां पसंद नहीं आईं.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button