छत्तीसगढ़

नए नियमों के चलते चारधाम हेलीकॉप्टर सेवाएं बंद, डीजीसीए ने लिया ये फ़ैसला

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं को-पायलट से जुड़े नए नियमों के कारण रोक दी गई हैं.

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूसीएडीए) के सीईओ प्रतीक जैन ने बताया कि नए सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए हेलीकॉप्टर ऑपरेटरों को दो पायलट तैनात करने होंगे, अतिरिक्त कंट्रोल सिस्टम में बदलाव करना होगा और यात्रियों की संख्या भी कम करनी होगी.

उन्होंने न्यूज़ एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा कि हेलीकॉप्टर क्रैश की वजहों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

उन्होंने कहा, यात्रा को और सुरक्षित बनाने के लिए क्रैश के बाद डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ़ सिविल एविएशन(डीजीसीए) ने फ़ैसला लिया है कि अब एक की जगह दो पायलट अनिवार्य होंगे.

उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य यह है कि दो पायलट होने से निगरानी बेहतर तरीके से हो सकेगी.

दरअसल, उत्तराखंड के चमोली ज़िले में शुक्रवार को बद्रीनाथ से देहरादून के सहस्रधारा लौट रहा एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इसमें सवार पायलट समेत सभी छह लोगों की मौत हो गई थी. इस घटना के बाद डीजीसीए ने यह फ़ैसला किया है.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button