2026 का केमिस्ट्री नोबेल: कैसे प्रकृति चुनती है अणुओं का सिर्फ एक रूप, मिला जवाब

-सोनम मिश्रा
टोक्यो यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस के किंसो सोआई और यूनिवर्सिटी ऑफ पेरिस के हेनरी कगों को बुधवार को रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई. दोनों वैज्ञानिकों को असममित कार्बनिक संश्लेषण में नॉन-लीनियर प्रभावों और ऑटोकेटालिसिस की खोज के लिए सम्मानित किया गया है.
दोनों वैज्ञानिकों के काम ने यह समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई कि रासायनिक प्रतिक्रियाओं में छोटे शुरुआती अंतर किस तरह बढ़कर बड़े और नियंत्रित परिणाम पैदा कर सकते हैं. उनकी खोज ने एक पुराने वैज्ञानिक रहस्य को समझने में मदद की. कुछ अणु जैसे अमीनो एसिड मुख्य रूप से दो रूप में पाए जाते हैं, जो बिल्कुल एक-दूसरे की तरह दिखते हैं, जैसे बायां और दायां हाथ. लेकिन हमारी कोशिकाओं में प्रोटीन के तौर पर इन दो रूपों में से सिर्फ एक ही पाया जाता है, जबकि दूसरा रूप प्रकृति में बहुत कम पाया जाता है. वैज्ञानिकों ने अपने शोध से इस सवाल का जवाब खोजने की कोशिश की है.(dw.com/hi)
