छत्तीसगढ़

फ्लाइंग किक चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ तीसरे स्थान पर

बिलासपुर के खिलाड़ियों ने जीते12गोल्ड और3सिल्वर

जबलपुर में आठ राज्यों के करीब500खिलाड़ियों के बीच दिखाया दमखम,रेलवे स्टेशन पर लौटने पर हुआ जोरदार स्वागत

छत्तीसगढ़ संवाददाता

बिलासपुर, 14अक्टूबर।मध्यप्रदेश के जबलपुर में आयोजित10वीं नेशनल फ्लाइंग किक भारत मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप2026में छत्तीसगढ़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में बिलासपुर जिले के खिलाड़ियों ने12गोल्ड और3सिल्वर मेडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया।

13अक्टूबर को जबलपुर के बैडमिंटन हॉल में आयोजित इस प्रतियोगिता में आठ राज्यों के करीब500खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ट्राइबल स्पोर्ट्स एंड कल्चर फेस्टिवल-मेयर कप के तहत हुई चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने कड़े मुकाबले के बीच अपनी प्रतिभा और मेहनत का प्रदर्शन किया।

बिलासपुर जिले से15खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और कुल15पदक अपने नाम किए। पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में मान्यता,भावेश,आदित्य कुमार,आदित्य मणिकपुरी,संजनी जोशी,आसना,वाशु जैन,खुशी कुमारी,अमन गेंडरे,देवराज,आर्यन सागर,गुलमित्रा बांधी,जतिन कुमार,गौरव कुमार और शिवांश के नाम शामिल हैं।

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद खिलाड़ियों के बिलासपुर लौटने पर रेलवे स्टेशन पर संगीत और उत्साह के बीच उनका स्वागत किया गया। खिलाड़ियों की उपलब्धि से खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल रहा।

इंटरनेशनल मास्टर गणेश सागर और फ्लाइंग किक के अध्यक्ष उमाशंकर साहू ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button