एशियन गेम्स में छत्तीसगढ़ के अनिमेष का शानदार प्रदर्शन, रायपुर लौटने पर जोरदार स्वागत

छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 16 अक्टूबर। एशियन गेम्स 2026 में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन करने वाले छत्तीसगढ़ के होनहार धावक अनिमेष कुजूर का रायपुर लौटने पर भव्य स्वागत किया गया।
आज स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर समाज के लोगों और परिवारजनों ने पारंपरिक पगड़ी बांधकर, ढोल-मांदर की थाप और पुष्पगुच्छों के साथ उनका अभिनंदन किया।
मूल रूप से छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के रहने वाले अनिमेष कुजूर ने 20वें एशियाई खेलों (एशियन गेम्स 2026) में शानदार प्रदर्शन करते हुए मिक्स्ड 4100 मीटर रिले स्पर्धा में भारत के लिए कांस्य (ब्रॉन्ज) मेडल जीता है।
एयरपोर्ट पर युवाओं, बुजुर्गों और परिजनों ने पारंपरिक गीतों और नृत्य के साथ उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मनाया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के लोग और खेल प्रेमी उपस्थित रहे, जिन्होंने खिलाड़ी के इस शानदार प्रदर्शन पर गर्व व्यक्त किया।



