छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महिलाओं के ख़िलाफ़ अपराध पर कहा, ‘पूरे बिहार में बस पांच ही वीडियो निकला?’

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दावा किया है कि लोग चाहे जो अवधारणा बनाना चाहें बना सकते हैं, लेकिन बिहार बदल चुका है.

उन्होंने मंगलवार को रोहतास में एक कार्यक्रम के दौरान तंज किया, मैं मीडिया के साथियों से कभी-कभी कहता हूं कि पांच वीडियो निकाल पाए. पूरे बिहार में पांच ही वीडियो निकला.

सम्राट चौधरी ने कहा, हमारे यहां एक करोड़ 81 लाख बहनें काम करती हैं. मैं बिहार का मुख्यमंत्री हूं, गारंटी देता हूं कि कोई अगर शिकायत आएगी तो बिल्कुल कार्रवाई होगी. 24 घंटे के अंदर उसे जेल में बंद करूंगा. कोई रोक नहीं सकता.

सितंबर महीने में बिहार के जमुई में छात्रा के यौन उत्पीड़न की घटना के बाद सम्राट चौधरी ने एक कार्यक्रम में अपराधियों को संबोधित करते हुए कहा था, अपना जीवन जीयो, कोई मना नहीं करता है. लेकिन आपराधिक घटना करने से समाज का कोई हीरो नहीं हो सकता है.

उन्होंने आगे कहा था, आजकल रील बनाने के चक्कर में मारा जा रहा है. आज की जो घटना है आपने देखा होगा, उसने अगर रील नहीं बनाई होती तो पकड़ाता क्या. इसलिए रील बनाने के चक्कर में कितने लोग मारे जाएंगे.

जमुई में छात्रा के साथ हुई घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने काफ़ी तुल पकड़ लिया था और इसके ख़िलाफ़ लोगों में काफ़ी आक्रोश था. (bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button