सीनियर महिला वर्ग में समाया विजेता, होप्स में शिवाय-इशी मिश्रा ने जीते खिताब

छग राज्य और अंतरजिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता
रायपुर, 26 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ सचिव विनय बैसवाड़े ने बताया कि द्वारा भारतीय जीवन बीमा निगम एवं सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से 22 से 25 अक्टूबर 2026 तक सप्रे शाला टेबल टेनिस हॉल, बुढ़ापारा, रायपुर में आयोजित यूटीटी 24वीं छत्तीसगढ़ राज्य एवं अंतरजिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2026 में कल सीनियर महिला एकल वर्ग तथा होप्स (अंडर-11) बालक एवं बालिका एकल वर्ग के मुकाबले संपन्न हुए।
श्री बैसवाड़े ने बताया कि प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, रायपुर अंचल (छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा) के अंचल प्रमुख कृष्ण मोहन थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजनांदगांव जिला टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बग्गा ने की तथा छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के सचिव सार्थक शुक्ला विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। मंच पर आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े एवं मुख्य निर्णायक विमल नायर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रायपुर महानगर टेबल टेनिस संघ के सचिव शकील साजिद ने किया।

