छत्तीसगढ़

ट्रेनों को रोके जाने के फ़ैसले पर बोले चिराग पासवान, ‘भारत के युवाओं को कोई नहीं रोक सकता’

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के 10 अक्तूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले सरकार ने कई ट्रेनों को रद्द करने का फ़ैसला किया है.

इस मामले पर केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने प्रतिक्रिया दी है.

चिराग पासवान ने हरियाणा के सोनीपत में एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से कहा, ये भारत के युवा हैं, इन्हें कोई नहीं रोक सकता. जो लोग भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, उनसे मैं पूछना चाहता हूं कि आखिर कोई कितनी ट्रेनें रोक सकता है? कितने रास्तों से संपर्क तोड़ सकता है? कितनी सड़कों को जाम कर सकता है?

उन्होंने कहा, ये भारत के युवा हैं. इनमें दुनिया को रास्ता दिखाने की क्षमता है. इसलिए इन्हें कोई नहीं रोक सकता.

गौरतलब है कि इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने भी सरकार से कहा है कि सेवाएं इस तरह से रेगुलेट की जाएं ताकि लोगों को असुविधा न हो.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button