छत्तीसगढ़

कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम- 24 घंटे में प्रदर्शन की इजाज़त दो, वरना…

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने एलान किया है कि यदि पुलिस उन्हें 24 घंटे के भीतर प्रदर्शन करने की इजाज़त नहीं देती है, तो वे एक और प्रोटेस्ट का कॉल देंगे.

सीजेपी के आधिकारिक एक्स हैंडल से बताया गया है कि आज यानी सोमवार को पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका, सौरव दास और लीगल हेड रत्ना सिंह 10 बजे पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे.

सीजेपी ने बताया, हम जंतर-मंतर पर अपने शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन के लिए तारीख़ तय करने की मांग को लेकर थाने जाएंगे. दिल्ली पुलिस हमें 24 घंटे के भीतर तारीख़ दे सकती है, वरना हम खुद अपने विरोध-प्रदर्शन का एलान करेंगे.

इससे एक दिन पहले यानी रविवार को ही सीजेपी के फ़ाउंडर अभिजीत दीपके और उनके बाकी दो साथी पुलिस हिरासत से रिहा हुए हैं.

इसके बाद सीजेपी की ओर से कहा गया था कि सारे कॉकरोच पीछे हट जाएं, जल्द ही अगला आह्वान किया जाएगा.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button