छत्तीसगढ़

स्क्रीन में ख़राबी वाले ‘आईफ़ोन डुओ’ को बदल कर देगी कंपनी

-ओसमंड चिया

एप्पल ने कहा है कि वह उन आईफोन डुओ हैंडसेट को बदलकर देगा, जिनकी स्क्रीन में बिक्री शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद दिक्कतें सामने आई हैं. इस स्मार्टफोन का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था.

यह एक फ़ोल्डबेल फ़ोन है, जिसकी क़ीमत क़रीब तीन लाख रुपए है. क़रीब 20 साल बाद आईफ़ोन के डिजाइन में यह सबसे बड़ा बदलाव है.

सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों में इस टेक्नोलॉजी कंपनी के पहले फोल्डेबल फोन की स्क्रीन पर लाइनें दिखाई दे रही हैं.

ब्रिटेन में इस फोन की शुरुआती कीमत 1,999 पाउंड है.

कंपनी ने प्रभावित ग्राहकों से फोन बदलवाने के लिए उससे संपर्क करने को कहा है.

आईफोन डुओ पिछले सप्ताह दुनिया भर के ऐपल स्टोर में धूमधाम से लॉन्च हुआ था और इसे खरीदने के लिए लोगों की भीड़ जुटी थी. इस लॉन्च के साथ कंपनी अपने डिवाइस की रेंज को फिर से लोकप्रिय बनाने और प्रतिस्पर्धी कंपनियों के फोल्डेबल फोन को चुनौती देने की कोशिश कर रही है.

डुओ के कुछ मालिकों ने ऑनलाइन ऐसी तस्वीरें भी पोस्ट कीं, जिनमें स्क्रीन के बीचोंबीच मोड़ वाली जगह पर दरारें दिखाई दे रही थीं.

कुछ अन्य ग्राहकों ने फोन खोलते समय चरमराने जैसी आवाज आने की शिकायत की.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button