अनुबंधित चिकित्सकों की उच्च शिक्षा में आर्थिक बाधा हटाने की मांग

PG और Super Specialty के लिए बैंक गारंटी/संपत्ति गिरवी की शर्त समाप्त करने की मांग
25-50 लाख जमा करना होता है वर्तमान में
रायपुर, 08 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ डॉक्टर्स फेडरेशन ने प्रदेश के अनुबंधित चिकित्सकों को PG एवं Super Specialty की उच्च चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने के लिए NOC प्रदान करने की प्रक्रिया को सरल एवं चिकित्सक हितैषी बनाने की मांग की है।
CGDF ने स्वास्थ्य मंत्री, को पत्र सौंपकर मांग की है कि PG (MD/MS/DNB) के लिए ₹25 लाख तथा Super Specialty (DM/MCh/DrNB) के लिए ₹50 लाख की बैंक गारंटी अथवा इतनी ही मूल्य की अचल संपत्ति गिरवी रखने की अनिवार्य शर्त को समाप्त/शिथिल किया जाए।
आर्थिक रूप से सक्षम न होने के कारण उच्च शिक्षा से वंचित हो रहे चिकित्सक
CGDF ने कहा कि प्रदेश के शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में बड़ी संख्या में अनुबंधित चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं। इनमें से कई चिकित्सक ग्रामीण, दूरस्थ एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी वाले क्षेत्रों में महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।
फेडरेशन के अनुसार, अनेक अनुबंधित चिकित्सकों के पास इतनी बड़ी राशि की बैंक गारंटी उपलब्ध कराने अथवा ₹2550 लाख की अचल संपत्ति गिरवी रखने की आर्थिक क्षमता नहीं है। कई चिकित्सकों के पास स्वयं के नाम पर पर्याप्त संपत्ति भी उपलब्ध नहीं होती। ऐसी स्थिति में योग्य चिकित्सक केवल आर्थिक शर्त के कारण PG एवं Super Specialty जैसी उच्च शिक्षा से वंचित हो सकते हैं।
CGDF का समाधान संपत्ति नहीं, Affidavit बने आधार
CGDF ने शासन के समक्ष एक व्यावहारिक विकल्प रखते हुए मांग की है कि बैंक गारंटी अथवा संपत्ति गिरवी रखने के स्थान पर चिकित्सकों से Notarized Affidavit एवं Undertaking लिया जाए।
इस Affidavit में चिकित्सक द्वारा शासन की निर्धारित सेवा शर्तों, Bond तथा उच्च शिक्षा पूर्ण करने के बाद राज्य में सेवा संबंधी दायित्वों का पालन करने की सहमति ली जा सकती है। इससे शासन के हित भी सुरक्षित रहेंगे और चिकित्सकों को अपनी संपत्ति गिरवी रखे बिना उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
विशेषज्ञ चिकित्सकों की संख्या बढ़ाना प्रदेश के हित में
CGDF ने कहा कि छत्तीसगढ़ में Critical Care Medicine, Cardiology, Neurology, Nephrology, Gastroenterology, Oncology, Endocrinology, Neurosurgery एवं Pediatric Super Specialty जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षित विशेषज्ञों की आवश्यकता है।
प्रदेश में पहले से सेवाएं दे रहे अनुबंधित चिकित्सकों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलने से भविष्य में यही चिकित्सक विशेषज्ञ एवं सुपर स्पेशलिस्ट के रूप में राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूत कर सकते हैं।
CGDF अध्यक्ष डॉ. हीरा सिंह लोधी ने कहा कि चिकित्सकों को उच्च शिक्षा से रोकने वाली आर्थिक बाधाओं को कम करना केवल चिकित्सकों के हित का विषय नहीं है, बल्कि यह सीधे तौर पर छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था और आम जनता के हित से जुड़ा हुआ विषय है।
CGDF ने शासन से आग्रह किया है कि ₹25 लाख एवं ₹50 लाख की बैंक गारंटी/संपत्ति गिरवी की अनिवार्यता को शिथिल करते हुए Affidavit एवं Undertaking के आधार पर NOC प्रदान करने की सरल, पारदर्शी एवं व्यावहारिक व्यवस्था लागू की जाए।



