छत्तीसगढ़

निगम चुनाव, पुलिस ने विशेष जांच अभियान शुरू, किराएदारों की पूछताछ

रायपुर, 17 नवंबर।आगामी नगर निगम चुनाव के मद्देनजर रायपुर पुलिस ने विशेष जांच अभियान शुरू किया है।उत्तर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में किरायेदारों का सघन सत्यापन एवं चेकिंग, मकान मालिकों को भी आवश्यक समझाइश दी गई।

अभियान के तहत थाना उरला क्षेत्र के आजाद चौक एवं गाजी नगर बीरगांव, थाना गुढ़ियारी क्षेत्र के अशोक नगर एवं विकास नगर, थाना खमतराई क्षेत्र के उरकुरा, थाना पंडरी क्षेत्र के पीएम आवास दलदल सिवनी तथा थाना खम्हारडीह क्षेत्र के विजय नगर में निवासरत किरायेदारों का सत्यापन एवं सघन जांच की गई।

अभियान के दौरान अन्य राज्यों एवं जिलों से आकर रायपुर में निवासरत किरायेदारों की पहचान, वर्तमान पता, पहचान संबंधी दस्तावेज एवं अन्य आवश्यक जानकारियों का सत्यापन किया गया। साथ ही मकान मालिकों को किरायेदारों की संपूर्ण जानकारी संबंधित थाने में उपलब्ध कराने तथा बिना पुलिस सत्यापन के किरायेदार नहीं रखने के संबंध में आवश्यक समझाइश दी गई।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button