ताजा खबर
गौरा गौरी पूजा में हुए शामिल पार्षद एवं जोन अध्यक्ष 9 गोपेश साहू, ने सुख-समृद्धि की मंगल कामना
रायपुर :छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति एवं परंपरा के प्रतीक गौरा गौरी पूजा के पावन अवसर पर पं मोतीलाल नेहरू वार्ड क्र- 09 के धरसा पारा एवं भाठा पारा में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में वार्ड पार्षद एवं जोन 9 अध्यक्ष गोपेश साहू सम्मिलित हुए।
इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान गौरा गौरी का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा वार्डवासियों के सुख,समृद्धि, खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। पंडित मोतीलाल नेहरू वार्ड क्र- 09 पार्षद एवं जोन अध्यक्ष गोपेश साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपराएं हमारी पहचान हैं। ऐसे आयोजन सामाजिक एकता, भाईचारे एवं सद्भाव को मजबूत बनाते हैं।
