छत्तीसगढ़

एनएमडीसी में एल-1 और एल-2 पदों पर भर्ती की मांग, बेमुद्दत धरना शुरू

सीआईएसएफ चेकपोस्ट पर डटेप्रदर्शनकारी युवा

छत्तीसगढ़ संवाददाता
बचेली, 12 अक्टूबर। दंतेवाड़ा युवा बेरोजगार संघ के बैनर तले स्थानीय युवाओं ने एनएमडीसी में लंबे समय से लंबित एल-1 एवं एल-2 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग को लेकर बचेली में सोमवार को अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारी युवा एनएमडीसी बचेली परियोजना के सीआईएसएफ चेकपोस्ट के पास एकत्रित हुए और भर्ती का स्पष्ट रोडमैप लिखित रूप में देने की मांग पर डटे हैं।

प्रदर्शन के दौरान युवाओं द्वारा ड्यूटी पर जाने वाली बसों को रोके जाने से कर्मचारियों की आवाजाही प्रभावित हुई, जिससे परियोजना के लौह अयस्क उत्पादन पर भी असर पडऩे की सूचना है।

प्रबंधन के साथ चर्चा बेनतीजा
परियोजना प्रमुख व उच्चाधिकारियों के साथ हुई चर्चा में प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि भर्ती पर निर्णय लेने का अधिकार स्थानीय स्तर पर नहीं है। प्रबंधन ने युवाओं के प्रतिनिधिमंडल को हैदराबाद जाकर उच्च स्तर पर चर्चा करने का प्रस्ताव दिया, जिसे युवाओं ने अव्यवहारिक बताते हुए ठुकरा दिया। युवाओं की मांग है कि निर्णय लेने वाले जिम्मेदार अधिकारियों को बचेली बुलाकर स्थिति स्पष्ट की जाए।

युवाओं का आरोप है कि पूर्व में हुए आंदोलन के बाद भी प्रशासन या प्रबंधन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई। जब तक प्रबंधन लिखित रूप में भर्ती प्रक्रिया की समय-सीमा और रोडमैप नहीं देता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button