ताजा खबर

झूठी जानकारी देकर पद हासिल करने वाली श्रीमती पूर्णिमा साहू की नियुक्ति निरस्त करने की मांग

राजनांदगांव 5 अक्टूबर 26 :- छत्तीसगढ़ वैष्णव समाज ने श्रीमती सूर्यमुखी देवी राजगामी संपदा न्यास, राजनांदगांव के अध्यक्ष पद पर श्रीमती पूर्णिमा साहू की नियुक्ति को लेकर गंभीर आपत्ति जताई है। समाज का आरोप है कि उन्होंने *झूठी जानकारी देकर यह पद ग्रहण किया है* , जिसके विरोध में समाज में भारी रोष व्याप्त है।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के प्रमुख सचिव को सौंपे गए ज्ञापन

में छत्तीसगढ़ वैष्णव समाज के पदाधिकारियों ने बताया है कि श्रीमती पूर्णिमा साहू ने स्वयं को मनरी (विकासखंड डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव) का निवासी बताकर अध्यक्ष पद हासिल किया है, जो कि एक आपराधिक कृत्य है। भारत निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची के अनुसार, वे वहां की स्थायी निवासी नहीं हैं।

हाईकोर्ट जाने की चेतावनी

फर्जी जानकारी के आधार पर राजगामी संपदा न्यास में अध्यक्ष बनाए जाने से संपूर्ण वैष्णव समाज बेहद आहत और नाराज है। समाज के जिम्मेदार पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में शीघ्र उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो वे माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर के समक्ष जल्द ही याचिका दायर करेंगे।

समाज ने शासन से मांग की है कि चूंकि नियुक्ति पत्र राजस्व विभाग द्वारा जारी किया गया था, इसलिए इसे निरस्त करने की जिम्मेदारी भी विभाग की ही है। वैष्णव समाज ने प्रमुख सचिव से आग्रह किया है कि श्रीमती पूर्णिमा साहू की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए।

इस विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के दौरान छत्तीसगढ़ वैष्णव समाज के पूर्व मंडलेश्वर कृष्ण कुमार वैष्णव, राजनांदगांव मंडल के मंडलेश्वर अनुप दास वैष्णव सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अजय यादव

एक सीधे-सादे स्वभाव के व्यक्ति हैं। बचपन से ही अपने आसपास की बातों को याद रखने की आदत रही। परिवार में बड़ों का आदर और मेहनत की सीख मिली। वे सड़कों पर घूमना, बस-स्टैंड और बाजार की हलचल देखना पसंद करते हैं। उन्हें लगता है कि असली तस्वीर वही है जो आम दिन में दिखती है, किसी मंच पर नहीं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button