छत्तीसगढ़

नई उड़ान योजना में ज्यादा से ज्यादा रूट शामिल करने की मांग

संघर्ष समिति का महाधरना जारी

छत्तीसगढ़ संवाददाता

बिलासपुर, 16 नवंबर। केंद्र सरकार की नई उड़ान योजना के तहत बिलासपुर से अधिक से अधिक हवाई मार्ग शुरू करने के प्रस्ताव भेजने की मांग की गई है। हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से आग्रह किया है कि वह शुरुआती चार मार्गों की सीमा तक खुद को सीमित न रखे और शहर से संभावित सभी उपयोगी मार्गों को प्रस्ताव में शामिल करे।

समिति के अनुसार, केंद्र सरकार ने शुरुआत में प्रत्येक राज्य से चार नए हवाई मार्गों के प्रस्ताव मांगे थे। कई राज्यों ने इस सीमा को अपर्याप्त बताते हुए अधिक मार्गों के प्रस्ताव भेजने की छूट मांगी। उनका तर्क था कि अभी यह तय करना मुश्किल है कि विमानन कंपनियों के लिए कौन से मार्ग व्यावसायिक रूप से सफल होंगे। इसके बाद केंद्र ने अधिक संख्या में प्रस्ताव भेजने की अनुमति देने पर सहमति जताई है।

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से बिलासपुर से निम्नलिखित मार्गों पर उड़ान शुरू करने के प्रस्ताव भेजने की मांग की है- बिलासपुरहैदराबाद, बिलासपुरइंदौरमुंबई, बिलासपुरदिल्ली, बिलासपुरकोलकाता, बिलासपुरअंबिकापुरवाराणसी, बिलासपुरजगदलपुरविशाखापत्तनम तथा बिलासपुरभोपालजयपुर।

समिति ने पहले चार मार्गों पर दैनिक उड़ान की मांग रखी है। अब अन्य मार्गों को भी योजना में शामिल करने की अपील की है।

बिलासपुर में हवाई सुविधाओं के विस्तार की मांग को लेकर समिति का महाधरना शनिवार और रविवार को जारी रहा। इसमें रवि बनर्जी, बद्री यादव, डॉ. प्रदीप कुमार राही, रामाशंकर बघेल, गोपी राव, अनिल गुलहरे, विभूतिभूषण गौतम, ऋषि राज सिंह गौतम, शिरीष कश्यप, मनोज तिवारी, समीर अहमद बबला, रामशरण यादव, देवेंद्र सिंह ठाकुर, मनोहर खटवानी, प्रेमदास माणिकपुरी, केशव गोरख, मोहन जायसवाल, मजहर खान, संदीप बाजपेयी, विजय वर्मा, रोहित तिवारी, अकील अली, मोहसिन अली और सुदीप श्रीवास्तव सहित कई लोग शामिल हुए।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button