छत्तीसगढ़
108 के ड्राइवर कर्मियों का जीवीके कंपनी के दफ्तर में प्रदर्शन घेराव

छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 7 अक्टूबर ।इमरजेंसी एंबुलेंस सर्विस 108 के ड्राइवर कर्मचारियों ने बुधवार को जीवीके कंपनी के दफ्तर में प्रदर्शन घेराव किया। वे अपने वेतन और ग्रेच्युटी की मांग कर रहे हैं। इन कर्मचारियों ने बताया कि उन्हे 6 माह का ग्रेच्युटी और एक माह का वेतन नहीं दिया गया है।।यह भुगतान पूर्व सेवा प्रदाता कंपनी ने नहीं किया है।



