छत्तीसगढ़

जन्मदिन की पार्टी में पटाखे और ढोल से विवाद, प्रॉपर्टी डीलर ने जज के परिवार पर किया हमला

दोनों पक्षों ने दर्ज कराई एफआईआर

छत्तीसगढ़ संवाददाता

बिलासपुर, 2नवंबर।सरकंडा थाना क्षेत्र के राजकिशोर नगर में जन्मदिन की पार्टी के दौरान पटाखे फोड़ने और तेज आवाज में ढोल बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। मामले में अब पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग अपराध दर्ज किए हैं। एक पक्ष में महासमुंद फैमिली कोर्ट में पदस्थ जज प्रफुल्ल सोनवानी और उनके परिजन हैं तो दूसरे पक्ष में प्रॉपर्टी डीलर अभय बरुआ और उनके सहयोगी शामिल हैं। पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।

घटना31अक्टूबर की रात करीब11बजे राजकिशोर नगर के जूनियर एमआईजी इलाके की है। महासमुंद फैमिली कोर्ट में पदस्थ जज सोनवानी छुट्टी पर पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने बिलासपुर आए थे। वे पत्नी आकांक्षा प्रफुल्ल सोनवानी और अन्य रिश्तेदारों के साथ अपने ससुराल में थे।

शिकायत के मुताबिक,परिवार के लोग सो रहे थे,तभी पास में ढोल बजने और पटाखे फोड़ने का शोर शुरू हो गया। करीब45मिनट तक जारी रहे शोर से घर में मौजूद बच्चे और बुजुर्ग भी जाग गए।

जज प्रफुल्ल सोनवानी के मुताबिक,शोर का कारण जानने और उसे बंद कराने के लिए वे नीचे पहुंचे। वहां प्रॉपर्टी डीलर अभय बरुआ के घर जन्मदिन की पार्टी चल रही थी और करीब100से200लोग मौजूद थे।

आरोप है कि पटाखे और ढोल बंद करने की बात कहने पर अभय बरुआ और उसके साथियों ने उन्हें घेर लिया। भीड़ में कुछ लोग नशे में थे। उनके साथ गाली-गलौज,मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। इस दौरान जज की शर्ट के सामने के बटन भी टूट गए।

बीच-बचाव करने पहुंचीं पत्नी आकांक्षा,साले अभिषेक भारद्वाज,सास नीरा भारद्वाज और साले की पत्नी गुरप्रीत कौर भारद्वाज के साथ भी अभद्रता और मारपीट की शिकायत की गई है। शिकायत में पत्नी और साले का चश्मा छीनने तथा दोनों को चोट आने की बात भी कही गई है।

जज और उनके परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अभय बरुआ और उसके साथियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया था। इसके बाद दूसरे पक्ष ने भी सरकंडा थाने में शिकायत दी और सीसीटीवी फुटेज सौंपे। इस आधार पर पुलिस ने जज और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ भी अपराध दर्ज किया है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button