ताजा खबर

लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका को लेकर किया जागरुक

डोंगरगढ़: नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में लोकतंत्र के लिए युवा विषय पर एक दिवसीय युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था, संवैधानिक मूल्यों, नागरिक कर्तव्यों, सामाजिक सहभागिता तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजनांदगांव नगर निगम के महापौर एवं पूर्व सांसद मधुसूदन यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डोंगरगढ़ के पूर्व विधायक विनोद खांडेकर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष सुनील जैन, नगर पालिका अध्यक्ष रमन डोंगरे उपस्थित रहे। साथ ही पूर्व शहर अध्यक्ष भाजपा, अमित जैन, जिला महामंत्री भाजपा ग्रामीण जैन कुमार मेश्राम, मंडल अध्यक्ष शहर भाजपा सौमित्र सोनी, वरिष्ठ भाजपा नेता कुलवंत कक्कड़, नेता प्रतिपक्ष नपा अमित छाबड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मुख्यअतिथि महापौर एवं पूर्व सांसद मधुसूदन यादव ने युवा संवाद कार्यक्रम को युवाओं के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि देश का भविष्य युवाओं की जागरूकता, विचारशीलता और सक्रिय सहभागिता पर निर्भर करता है। युवाओं को केवल अपने अधिकारों के प्रति ही नहीं, बल्कि अपने कर्तव्यों एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति भी सजग रहना चाहिए। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधायक विनोद खांडेकर ने अपने राजनीतिक एवं सार्वजनिक जीवन के अनुभवों को साझा करते हुए लोकतंत्र की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र जनता की सहभागिता और जागरूकता पर आधारित व्यवस्था है। प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार एवं लोकतांत्रिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी देते हुए एसआइआर अभियान के संबंध में भी विस्तारपूर्वक बताया। प्रभारी प्राचार्य डा.प्रदीप कुमार जांबुलकर ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए युवा संवाद कार्यक्रम की प्रासंगिकता एवं उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती केवल शासन एवं प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक, विशेषकर युवाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button