विवादों में घिरे एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग को एलन मस्क ने दिया ये ऑफर

एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग के भविष्य पर चर्चा के बीच एलन मस्क ने कहा है कि उन्हें नौकरी देना सम्मान की बात होगी.
मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर वित्तीय ख़बरें साझा करने वाले ज़ीरोहेज की एक पोस्ट के जवाब में यह लिखा.
एक दूसरी पोस्ट में एआई निवेशक गेविन बेकर ने कहा था कि एनवीडिया के बोर्ड को हुआंग को हटाने से पहले स्वतंत्र जांच के नतीजों का इंतज़ार करना चाहिए. मस्क ने इस पर 100 वाला इमोजी पोस्ट किया.
हुआंग की अगुवाई में एनवीडिया ने 2025 के आख़िर में मस्क की एआई कंपनी एक्सएआई में दो अरब डॉलर तक निवेश करने पर सहमति दी थी.
अक्तूबर 2025 में सीएनबीसी से बातचीत में हुआंग ने कहा था, मुझे सिर्फ़ इस बात का अफ़सोस है कि मैंने उन्हें और पैसे नहीं दिए.
उन्होंने कहा था, एलन जिन चीज़ों से जुड़े हैं, उनमें से लगभग हर चीज़ का आप भी हिस्सा बनना चाहेंगे.(bbc.com/hindi)


