प्रख्यात लोक कलाकार श्री विक्रम यादव के निधन पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने जताया गहरा शोक
प्रख्यात लोक कलाकार श्री विक्रम यादव के निधन पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने जताया गहरा शोक
छत्तीसगढ़ की लोककला और सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध बनाने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा: वित्त मंत्री श्री चौधरी
रायपुर, 29 अक्टूबर 2026
वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ के प्रख्यात बीन एवं बाँस वादक तथा तुलसी सम्मान से सम्मानित लोक कलाकार श्री विक्रम यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि श्री विक्रम यादव जी का निधन छत्तीसगढ़ की लोककला और सांस्कृतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि श्री विक्रम यादव जी ने अपनी विशिष्ट कला, प्रतिभा और साधना से छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति एवं सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान दी। बीन एवं बाँस वादन की पारंपरिक कला के संरक्षण और संवर्धन में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है। लोककला के प्रति उनका समर्पण और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के उनके प्रयास सदैव स्मरणीय रहेंगे।
श्री चौधरी ने दिवंगत लोक कलाकार को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके निधन से छत्तीसगढ़ ने लोक संस्कृति के एक समर्पित साधक को खो दिया है। दुःख की इस घड़ी में उनकी गहरी संवेदनाएं शोकसंतप्त परिजनों एवं प्रशंसकों के साथ हैं।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें।
The post प्रख्यात लोक कलाकार श्री विक्रम यादव के निधन पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने जताया गहरा शोक appeared first on sathisandesh.in.
