छत्तीसगढ़

पौने 3 करोड़ का गांजा जब्त, महाराष्ट्र के 2 बंदी

छत्तीसगढ़संवाददाता
महासमुन्द, 9 अक्टूबर। ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस ने रेहटीखोल अंतरराज्यीय जांच नाके पर गांजे की एक बड़ी खेप पकड़ी है। बरामद 560 किलो गांज की कीमत 2 करोड़ 80 लाख रुपए आंकी गई है। गांजा तस्करी करते महाराष्ट्र के 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। परिवहन में प्रयुक्त एक माजदा वाहन, मोबाइल को भी बरामद किया गया है।

पुलिस को चकमा देने के लिए आरोपियों ने कैरेट के नीचे बोरियों में गांजा छिपाकर रखा था।

पुलिस के अनुसार गुरुवार को एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर रेहटीखोल जांच चौकी पर निगरानी रखी हुई थी। इसी दरमियान पुलिस को मुखबिर के बताए नंबर पर एक माजदा वाहन पहुंचा। पुलिस ने उसे रोका। उक्त वाहन में दो व्यक्ति बैठे थे। पूछताछ में वाहन चालक ने अपना नाम अजय रविन्द्र पवार सोनबरक्षी जिला जलगांव (महाराष्ट्र) तथा बगल सीट में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम स्वराज महाजन कासोदा जिला जलगांव (महाराष्ट्र) बताया। यह भी बताया कि उक्त माजदा वाहन के डाला में कैरेट के नीचे बोरियो में गांजा है। जिसे जिला बरमपुर (ओडिशा) से लोड कर जिला जलगांव (महाराष्ट्र) ले जा रहे हैं ।

टीम ने वाहन की तलाशी लेकर कैरेट के नीचे 16 बोरियो में रखा गांजा बरामद किया। गांजा मिला तौल करने पर प्रत्येक बोरियो में 35-35 किलो ग्राम (कुल 560 किलोग्राम) कीमती 2 लाख 80 हजार रुपए का गांजा मिला।

घटना में प्रयुक्त माजदा कीमती 15 लाख, 2 मोबाइल किमती 8 हजार रुपए समेत गांजा बरामद कर आरोपियों को थाना सिंघोड़ा में धारा 20(बी) के तहत गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button