ताजा खबर

नवा रायपुर में मां खल्लारी की भक्ति से जगमगाया इंद्रावती भवन,क्षेत्र, 525 ज्योति कलश प्रज्वलित घृत के 150 और तेल के 375 ज्योति कलशों से भक्तिमय हुआ मंदिर परिसर, क्वांर नवरात्रि में उमड़ रही श्रद्धा की ज्योति।

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

क्वांर नवरात्रि के पावन अवसर पर नवा रायपुर के राखी गांव स्थित इंद्रावती भवन के सामने विराजमान मां खल्लारी मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अनुपम दृश्य देखने को मिल रहा है। माता रानी के दरबार में कुल 525 ज्योति कलश प्रज्वलित किए गए हैं, जिनमें घृत के 150 तथा तेल के 375 ज्योति कलश शामिल हैं। ज्योति कलशों की पवित्र लौ से मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर है।नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना का विशेष महत्व है। इसी आस्था और विश्वास के साथ श्रद्धालु मां खल्लारी के दरबार में ज्योति प्रज्वलित कर सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। घृत और तेल के ज्योति कलशों की अखंड लौ श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और माता रानी के प्रति समर्पण का प्रतीक बनी हुई है।आस्था, विश्वास और भक्ति का केंद्र बना मंदिरराखी गांव स्थित मां खल्लारी मंदिर नवरात्रि के अवसर पर श्रद्धा का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। मंदिर में प्रज्वलित सैकड़ों ज्योति कलश इस बात का प्रतीक हैं कि आधुनिक प्रशासनिक गतिविधियों के केंद्र इंद्रावती भवन के समीप भी धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक चेतना की ज्योति निरंतर प्रज्वलित है।क्वांर नवरात्रि के इस पावन पर्व पर मां खल्लारी के दरबार में प्रज्वलित 525 ज्योति कलश भक्तों के मन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और विश्वास का संचार कर रहे हैं। माता रानी के जयकारों और भक्तिमय वातावरण के बीच श्रद्धालु मां के चरणों में शीश नवाकर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button