छत्तीसगढ़
पांचवें वनडे में भारत 209 रन पर ऑलआउट, रोहित और विराट ने फिर निराश किया

न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ पांचवें वनडे में भारतीय टीम 209 रन पर ऑलआउट हो गई. न्यूज़ीलैंड को जीत के लिए 210 रन का लक्ष्य मिला है.
भारत की तरफ़ से अक्षर पटेल और ईशान किशन ने 46-46 रन की पारी खेली. वहीं, विराट कोहली पांच और रोहित शर्मा सात रन बनाकर आउट हुए.
न्यूज़ीलैंड की तरफ़ से जैकब डफी और मिचेल सैंटनर ने तीन-तीन विकेट लिए.
न्यूज़ीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया था.
भारत की तरफ़ से यश ठाकुर ने इस मैच में डेब्यू किया है, जबकि मोहम्मद सिराज को भी टीम में जगह मिली है.
चौथे वनडे में न्यूज़ीलैंड ने भारत को 244 रन के बड़े अंतर से हराया था. हालांकि, पांच मैचों की सिरीज़ में भारत 2-1 से आगे है.(bbc.com/hindi)



