ताजा खबर

आरंग में 26 अक्टूबर से अंतरविद्यालयीन क्रिकेट चैंपियनशिप का आगाज, 30 अक्टूबर को होगा फाइनल मुकाबला

आरंग : आरंग क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में अंतरविद्यालयीन क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन 26 से 30 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। प्रतियोगिता के प्रथम सत्र में क्षेत्र के छह विद्यालयों की टीमें हिस्सा लेंगी। पांच दिवसीय इस प्रतियोगिता में लीग मुकाबलों के बाद सेमीफाइनल, तीसरे स्थान के लिए मैच और फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

प्रतियोगिता के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, *26 अक्टूबर को* पहला मुकाबला सुबह 8:30 बजे स्वामी आत्मानंद स्कूल, मंदिर हसौद और गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल, आरंग के बीच होगा। दूसरा मुकाबला दोपहर 12:30 बजे पीएम श्री अरुंधति स्कूल और मदर्स प्राइड स्कूल, आरंग के बीच खेला जाएगा।

27 अक्टूबर को सुबह 8:30 बजे सृजन सोनकर स्कूल, आरंग का मुकाबला पीएम श्री अरुंधति स्कूल से होगा। वहीं, दोपहर 12:30 बजे स्वामी आत्मानंद स्कूल, मंदिर हसौद और द आरंभ स्कूल, नरदहा की टीमें आमने-सामने होंगी।

28 अक्टूबर को सुबह 8:30 बजे गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल, आरंग और द आरंभ स्कूल, नरदहा के बीच मुकाबला होगा। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे मदर्स प्राइड स्कूल, आरंग और सृजन सोनकर स्कूल, आरंग के बीच मैच खेला जाएगा।

29 अक्टूबर को सेमीफाइनल मुकाबले आयोजित होंगे। पहला सेमीफाइनल सुबह 8:30 बजे तथा दूसरा सेमीफाइनल दोपहर 12:30 बजे खेला जाएगा। इसके बाद *30 अक्टूबर को सुबह 8:30 बजे तीसरे स्थान के लिए मुकाबला* होगा, जबकि दोपहर 12:30 बजे प्रतियोगिता का बहुप्रतीक्षित फाइनल मैच खेला जाएगा।

इस अंतरविद्यालयीन प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, टीमवर्क और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यालयों के खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं। उक्ताशय की जानकारी अमन साहू ने दी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button