ताजा खबर

जेसीपी ने उठाई मांग राज्य स्थापना दिवस पर छत्तीसगढ़ी लोकधुनों से गूंजें रेलवे स्टेशन।

विकास नंद/सर्वव्यापी

छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारंपरिक संगीत और क्षेत्रीय पहचान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने राज्य के रेलवे स्टेशनों पर छत्तीसगढ़ी लोकधुनों के प्रसारण की मांग उठाई है। इस संबंध में पार्टी के प्रतिनिधियों ने रायपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम से मुलाकात कर अपनी मांग रखी।

पार्टी ने मांग की कि छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी रेलवे स्टेशनों पर छत्तीसगढ़ी लोकधुनों का प्रसारण किया जाए, ताकि रेलवे स्टेशन छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान और लोकपरंपराओं से सराबोर नजर आएं।

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का मानना है कि रेलवे स्टेशन प्रदेश में आने वाले यात्रियों के लिए छत्तीसगढ़ की पहली सांस्कृतिक झलक प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसे में यहां छत्तीसगढ़ी लोकसंगीत की गूंज स्थानीय संस्कृति, परंपरा और अस्मिता को नई पहचान दे सकती है।पार्टी ने राज्य स्थापना दिवस पर इस पहल को विशेष रूप से लागू करने की मांग करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की लोकधुनों को सार्वजनिक स्थलों पर उचित स्थान मिलना चाहिए। इससे स्थानीय कलाकारों और लोकसंगीत को भी प्रोत्साहन मिलेगा।अब देखना होगा कि रेलवे प्रशासन इस मांग पर क्या निर्णय लेता है और राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेश के रेलवे स्टेशनों पर छत्तीसगढ़ी लोकधुनों के प्रसारण की व्यवस्था हो पाती है या नहीं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button