छत्तीसगढ़

बस में 49 पैकेट्स में भरा 245 किलो गांजा जब्त

मलकानगिरी से पेंड्रा तक बना था पूरा रूट
छत्तीसगढ़ संवाददाता

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 6अक्टूबर।नशे के खिलाफ कार्रवाई में पेंड्रा पुलिस ने यात्री बस से करीब245किलो गांजा जब्त किया है। गांजा49पैकेटों में भरा था और हर पैकेट का वजन करीब पांच किलो बताया गया है। पुलिस ने बस के चालक और उसके साथी को गिरफ्तार किया है।

दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा20(बी)(II)और29के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

पुलिस को गांजा तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद यात्री बस को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बस में गांजे के पैकेट मिले। पुलिस ने मौके पर गांजा जब्त कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपितों में ओडिशा के मलकानगिरी जिले के के नयापारा निवासी दिलीप कुमार हिंदिया शामिल है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में उसने खुद को बस का मालिक और चालक बताया और गांजे की ढुलाई में शामिल होना स्वीकार किया।

दूसरा आरोपित मरवाही थाना क्षेत्र के धनौरा,मौहारपारा निवासी30वर्षीय भीमसेन केंवट है। पुलिस के अनुसार वह कटघोरा से बस में सवार हुआ था और रास्ते में चालक के साथ रहकर आगे के मार्ग की जानकारी दे रहा था।

प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को पता चला कि गांजा मलकानगिरी से लाकर कोरबा और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही क्षेत्र में सप्लाई किया जाना था।

पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े दूसरे लोगों की तलाश कर रही है। जांच का फोकस गांजे की सप्लाई करने वाले लोगों से लेकर इसे आगे खपाने वालों तक पूरे नेटवर्क तक पहुंचने पर है।

पुलिस के मुताबिक तस्करी के लिए एक पूरा रूट तय किया गया था। गांजा मलकानगिरी से निकलकर बोरी,धमतरी,रायपुर,बिलासपुर,पाली,कटघोरा,पसान होते हुए पेंड्रा पहुंचाया जाना था।

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के आधार पर इस नेटवर्क की आगे और पीछे की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। इससे गांजा कहां से आया और किसे सप्लाई किया जाना था,इसकी जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button