छत्तीसगढ़

दिवाली से पहले रेलवे का इंतजाम, हटिया–एलटीटी के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन

छत्तीसगढ़ संवाददाता

बिलासपुर, 6अक्टूबर।त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हटिया और लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी)के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ट्रेन दोनों दिशाओं में तीन-तीन फेरे लगाएगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर,रायगढ़,रायपुर,दुर्ग और गोंदिया स्टेशन पर इसका व्यावसायिक ठहराव रहेगा।

ट्रेन नंबर08609हटिया-एलटीटी (मुंबई) पूजा स्पेशल12, 19और26अक्टूबर को सोमवार के दिन हटिया से शाम4:20बजे रवाना होगी।

यह ट्रेन रात11:03बजे रायगढ़ पहुंचेगी और11:05बजे रवाना होगी। इसके बाद रात1:15बजे बिलासपुर पहुंचेगी और1:25बजे रवाना होगी। रायपुर में रात2:55से3बजे,दुर्ग में3:55से4बजे और गोंदिया में सुबह5:48से5:50बजे तक ठहरेगी। इसके बाद ट्रेन एलटीटी पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर08610एलटीटी-हटिया पूजा स्पेशल13, 20और27अक्टूबर को मंगलवार के दिन रात11:50बजे एलटीटी से रवाना होगी।

वापसी में अगले दिन गोंदिया में दोपहर1:50से1:52बजे,दुर्ग में3:55से4बजे,रायपुर में4:35से4:40बजे,बिलासपुर में शाम7:05से7:15बजे और रायगढ़ में रात9:35से9:40बजे ठहराव होगा। ट्रेन तीसरे दिन सुबह4:30बजे हटिया पहुंचेगी।

पूजा स्पेशल ट्रेन में कुल22कोच रहेंगे। इनमें एक एसएलआर, एक पॉवर कार, 4 जनरल, 6 स्लीपर, 7 एसी थ्री, दो एसी 2, और एक एसी वन कोच रहेंगे।

दोनों दिशाओं में ट्रेन बालसिरिंग,गोविंदपुर रोड,बानो,राउरकेला,झारसुगुड़ा,रायगढ़,बिलासपुर,रायपुर,दुर्ग,गोंदिया,नागपुर,वर्धा,बडनेरा,अकोला,मलकापुर,भुसावल,पाचोरा,चालीसगांव,मनमाड,नासिक रोड,इगतपुरी,कल्याण और ठाणे समेत प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

त्योहारी सीजन में यह स्पेशल ट्रेन झारखंड,छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध कराएगी।

अनीता शर्मा

एक संवेदनशील और शांत स्वभाव की महिला हैं। घर-परिवार के बीच रहकर उन्होंने ज़िंदगी के छोटे-छोटे पड़ावों को करीब से देखा है। उन्हें सुबह की सैर, घर के आंगन में बैठकर चाय पीना और पुरानी पत्रिकाएँ पढ़ना पसंद है। वे आसपास के लोगों के सुख-दुख को दिल से महसूस करती हैं। उनकी सोच साफ और सीधी है — जो दिखे, वही कहें, बिना बढ़ा-चढ़ाए।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button